मंझनपुर: चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बिन ब्याही मां को इंसाफ की दरकार, उच्चाधिकारियों से इंसाफ की मांग
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बिन ब्याही मां को इंसाफ की दरकार है। आरोप है कि सिंघिया चौकी इंचार्ज ने मोटी रकम लेकर रेप पीड़िता का जबरन सुलह करा दिया है। दो माह की बेटी के साथ न्याय के लिए भटक रही है रेप पीड़िता। एसपी से शिकायत के बाद भी नहीं हुईअभी तक कोई कार्रवाई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने आरोपी को प्रदेश भेजवा दिया है।