टीकमगढ़: दुनातर गांव में भाई ने अपने ही भाई के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनातर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। दुनातर गांव निवासी महेश अहिरवार के उसके ही भाई ने शराब के नशे में परिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की है। परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल के सिर में गंभीर चोट आई है।