टीकमगढ़: बल्देवगढ़ में महिला के साथ परिवार के तीन लोगों ने की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया
जिले के बल्देवगढ़ में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका घर संबंधी विवाद है जिसका केश वह जीत गई थी,इसी कारण रपरिवार के ही अभिषेक रिंकू और खुशीलाल ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से मारपीट की है जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।