टीकमगढ़: टीकमगढ़ में वीर बाल दिवस पर निकली रैली, लोगों ने फूलों की वर्षा की
टीकमगढ़ शहर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया गया। शाम 6:00 सिविल लाइन रोड स्थित संस्कार स्कूल से रैली शुरुआत की गई। यात्रा में गुरु गोविंद सिंह के बच्चों की शहादत की झांकी सजाई गई। रास्ते में लोगों ने फूल बरसा कर शहादत को नमन किया। इस दौरान काफी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।