टीकमगढ़: कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया, 2 लाख 40 हजार का सामान बरामद
टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी की जेवर मोबाइल सहित नगदी बरामद की गई है। सामान की कुल कीमत 240000 रुपए बताई गई है।