सागर नगर: मकरोनिया के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, हाथों में नारियल लेकर सड़क पर लेटे
कलेक्टर कार्यालय मैं गुरुवार दोपहर 1:00 बजे एक अजब नजारा देखने को मिला जहां मकरोनिया नगर पालिका में कार्यरत महिला- पुरुष सफाई कर्मचारी हाथों नारियल लेकर सड़क पर लेटकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में कलेक्टर तो नहीं मिले लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार ऋतु राय को यह नारियल सौंपकर उनकी मांगों का निराकरण करने की याचना की।