मड़ावरा: गढोली खुर्द में मूंग की फसल की थ्रेसर करते समय ग्रामीण थ्रेशर से हुआ घायल
तहसील मड़ावरा के गढोली खुर्द में सोमवार की शाम करीब 5 बजे मूंग की फसल की थ्रेसर करते समय थ्रेसर से एक ग्रामीण घायल हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा घायल ग्रामीण को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।