सिकंदराराऊ: जिरौली में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जिरौली में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मृतक की पहचान जिरौली निवासी शिशुपाल पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। शिशुपाल खेती का काम करता था। बताया गया है कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं।