कोईलवर: भदवर गांव के समीप 30 लीटर देसी शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रविवार की शाम 8:00 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर भदवर गांव के पास छापेमारी की गई, जहां से विजय यादव को शराब के साथ पकड़ा गया।