हनुमानगढ़: गांवों में चौपाल लगाकर मतदान का संदेश दे रहे, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बांट रहे पीले चावल
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में रिकॉर्ड मतदान करवाने के लिए स्वीप प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। गांवों में घर-घर पीले चावल बांटकर निर्वाचन विभाग की टीम वोट करने का संदेश दे रही है। इसके लिए गांवों में महिलाओं व युवाओं की अलग-अलग टीमें गठित की गई है। रंगोली तथा साइकिल रैली से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।