दारू: दारू प्रखंड कार्यालय के द्वार पर बह रहा नाली का गंदा पानी, राहगीर बेहाल, स्थायी समाधान की मांग
दारू प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर बह रहा नाली का गंदा पानी: राहगीर बेहाल, स्थायी समाधान की मांग। दारू प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समीप एनएच-522 पर पिछले कई दिनों से नाली का गंदा पानी बह रहा है। मुख्य सड़क पर जलजमाव होने के कारण स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।