कुटुंबा: जड़ी-बूटी दिवस पर पंचदेव धाम में विशेष आयोजन, महिलाओं ने औषधीय पौधों का किया रोपण
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत चपरा-अंबा स्थित पंचदेव धाम में जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर पंचदेव धाम समिति एवं पतंजलि परिवार की महिला समिति की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, औषधीय पौधों के महत्व और प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना था।