भादरा: शादी का झांसा देकर साढ़े 5 लाख रुपए हड़पने और घर से नकदी-जेवर चोरी करने का मामला दर्ज
भादरा में शादी का झांसा देकर युवक से साढ़े 5 लाख रुपए हड़पने तथा घर से 3 लाख रुपए नकद, सोने के जेवर और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए नौ जनों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।