जमुई: तारडीह से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मेडिकल के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 तारडीह गांव में मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार सुबह मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तारडीह निवासी मुनेश्वर यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अभियुक्त महीनों से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।