जमुई: भुल्लो गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 लछुआड़ थाना क्षेत्र के भुल्लो गांव में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार उमेश यादव का पुत्र धीरेंद्र कुमार घायल हो गया। घायल धीरेंद्र कुमार को परिजन द्वारा इलाज के लिए रविवार की देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज जारी है।