लालबर्रा: दिनदहाड़े लूट: बघोली में सेवानिवृत आंगनबाड़ी सहायिका से मंगलसूत्र और कान के जेवर लूटे, क्षेत्र में दहशत
लालबर्रा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघोली में शनिवार, 6 जून की सुबह दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बघोली निवासी सेवानिवृत आंगनबाड़ी सहायिका लीलनबाई चौधरी (63 वर्ष) सुबह करीब 9 बजे अपने खेत गई हुई थीं। इसी दौरान सुबह लगभग 11 बजे एक अज्ञात लंबा, सांवला और चौड़े चेहरे वाला