ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रोसड़ा (समस्तीपुर)
रोसड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप ट्रक की ठोकर से घायल एक दुकानदार की समस्तीपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के नायक टोला निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार बड़ी दुर्गा स्थान के समीप नाश्ते की दुकान चलाते थे। शुक्रवार रात दुकान के पास सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। स्थानीय लोगो के सहयोग से गंभीर रूप से घायल श्रवण को पहले रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पुनः कल आने को कहा गया। घर लौटने के दौरान स्थिति खराब देख परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने समस्तीपुर रेफर कर दिया। हालांकि, समस्तीपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। म�