जमुई: कल्याणपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों को दी गई कई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 रविवार की दोपहर 1:00 बजे तक शहर के कल्याणपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का विषय नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 थी। जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद तथा पाराविधिक सेवक धर्मवीर कुमार के द्वारा किया गया।