तिर्वा: तिर्वा में स्कॉलरशिप न आने से भड़के छात्र, इंजीनियरिंग कॉलेज में धरने पर बैठे
Tirwa, Kannauj | Aug 20, 2026 तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्कॉलरशिप की धनराशि न आने से नाराज छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के अंदर धरने पर बैठ गए और अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की।