फूलिया कलां: फूलियाकलां में मौसम का कहर: ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को बर्बाद किया, गेहूं की फसल हुई चौपट
अचानक बदले मौसम ने किसानों पर कहर बरपा दिया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को बुरी तरह तबाह कर दिया। सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था, लेकिन शाम होते-होते हालात और भी खराब हो गए। तेज हवाओं के साथ काले बादलों की गर्जना के बीच शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते ओलावृष्टि का रूप ले लिया।