मुंगावली: मुंगावली के गणेश शंकर महाविद्यालय में जन अभियान परिषद ने मनाई भीमराव अम्बेडकर जयंती
मुंगावली के गणेश शंकर महाविद्यालय में जन अभियान परिषद द्वारा मंगलवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान आयोजकों ने भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया, कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे ।