फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुरैया सोयलपुर स्थित तालाब में युवक की डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना सिरसागंज क्षेत्र गांव गुरैया सोयलपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सिंटू पुत्र रविंद्र कुमार गांव के पास ही स्थित तालाब किनारे सोमवार की सुबह आठ बजे करीबन बैठा था इसी दौरान किसी तरह वह तालाब में गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीण भी चीख सुनकर एकत्रित हुये, जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा।