बदायूं जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सुकटिया गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते को बनाए जाने के लिए आज शनिवार को बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। सड़क बन जाने के बाद गांव के लोगों को कच्चे रास्ते से निजात मिलेगी। बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बताया सड़क का शिलान्यास किया गया है।