#बालाघाट
अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 2400 किलो महुआ लाहन जब्त
सात प्रकरण दर्ज, जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 2.40 लाख रुपये
जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 31 अक्टूबर को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने तिरोड़ी क्षेत्र के ग्राम पांडरीटोला, जामुनटोला और अंजनबिहारी में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर प्लास्टिक के ड्रमों एवं बोरियों में भरकर रखा गया लगभग 2400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत सात प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त महुआ लाहन के नमूने लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 40 हजार रुपये बताया गया है।
इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी, मुख्य आरक्षक द्वार सिंह उइके, अतरलाल उइके, टीकाराम शरणागत एवं आरक्षक आरती धुर्वे शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#अवैध_शराब #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MP_STATE_Excise_Dept_of_MP_Government #minprdd
49 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026