गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी सुशील कुमार ने जनता दरबार में जिले भर से आए पीड़ितों की शिकायतें सुनीं
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 16 मई शनिवार को एसएसपी सुशील कुमार गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सभी की समस्याओं को सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 16 मई शनिवार की दोपहर 3:00 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।