बक्सर: रामरेखा घाट पर 13 और 14 अप्रैल को होने वाली भीड़ के लिए ट्रैफिक डीएसपी ने जारी किया रूट प्लान
Buxar, Buxar | Apr 11, 2025 आगामी 13 व 14 अप्रैल को शहर में स्नार्थियों व श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ की संभावना के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है. इसको लेकर ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा रूट प्लान जारी किया गया है. जिसके तहत नगर के ज्योति प्रकाश चौक से नगर थाना चौक व खलासी मुहल्ला की तरफ किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा.