शिवपुरी जिले के मगरौनी फॉरेस्ट चौकी पर बिजली लाइन के काम के दौरान करंट लगने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र बघेल निवासी कारोवावह थाना सीहोर के रूप में हुई है। भूपेंद्र बिजली वितरण कंपनी में आउटसोर्स के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था।