शिवपुरी नगर: लेगड़खो गांव में शौच के लिए जा रहे 14 वर्षीय नाबालिग पर युवक ने लाठियों से किया हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
लेगड़खो के रहने वाले संदीप बघेल पुत्र हरिकिशोर बघेल उम्र 14 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया की कल बुधवार की देर शाम वह शौच करने जा रहा था। तभी गांव के ही छोटू गुर्जर ने उसे रास्ते में रोककर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसको नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते आज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है