शिवपुरी नगर: लक्ष्मी निवास के पास बाइक फिसली, एक युवक गंभीर रूप से घायल
करौंदी कॉलोनी के रहने वाले धीरज सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया की उसका बेटा कृष्णा परिहार गुरूवार की रात अपने 2 अन्य दोस्तो के साथ बाजार मोबाइल लेने आया हुआ था। जहां से वह मोबाइल लेकर घर की ओर लौट रहे थे। तभी रात साढ़े 9 बजे उनकी तेज रफ्तार बाइक लक्ष्मी निवास के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया।