शिवपुरी नगर: नपा सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, पूर्व नपाध्यक्ष द्वारा जूते मारने के आरोप के बाद कल से काम पर लौटेंगे
नपा के सफाईकर्मियों ने बीते रोज पूर्व नपाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हड़ताल की घोषणा की थी। नपाध्यक्ष पर सफाई कर्मियों ने जूते देने के आरोप लगाए थे। तब से नपा के सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। उनके द्वारा नपाध्यक्ष से माफ़ी मांगे जाने की मांग की जा रही थी। जो आज दिन भर की बैठक के बाद समाप्त हो गई। कल से सभी सफाई कर्मी काम पर लौटेंगे।