सिसई: सिसई थाना में थाना दिवस का आयोजन, 10 मामले हुए निपटाए
Sisai, Gumla | Feb 27, 2025 सिसई थाना परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर थाना दिवस का आयोजन किया गया था।अंचलाधिकारी नितेश खलको ने बताया कि कुल 14 मामले थे, जिसमें से आज 10 मामलों का निष्पादन कर दिया गया।उन्होंने बताया कि थाना दिवस के दिन जमीन संबंधित मामले के विवाद में दोनों पक्षों को बुलाया जाता है और आपस में बातचीत कर मामलों को निष्पादित किया जाता है। जिससे लोगों को काफी सुविधा होती है।