सिसई: मुर्गू के चिरैया नाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, हजारों लोग जुटेंगे, मेला भी होगा
Sisai, Gumla | Feb 25, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू स्थित चिरैया नाथ धाम के पुजारी श्रीकांत गिरी ने मंगलवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।मंदिर और मंदिर परिसर को सजाया जा चुका है।हर साल के भांति इस वर्ष भी मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे।महाशिवरात्रि के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम और मेले का आयोजन किया गया है।