सिसई: प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, चिरैया नाथ धाम और कपिलनाथ में उमड़ी भीड़
Sisai, Gumla | Feb 26, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के चिरैया नाथ धाम मुर्गू ,कपिलनाथ धाम नगर समेत समस्त शिव मंदिर और शिवालयो में बहुत ही धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है।इन स्थानों में सुबह से ही भक्त भोलेनाथ की पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं।विधि विधान से पूजा पाठ कर रहे हैं।भारी संख्या में मंदिरों में भीड़ देखी गई।मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकान भी लगी थी।