सिसई: प्रखंड मुख्यालय में शिव बारात निकाली गई, हजारों लोग हुए शामिल
Sisai, Gumla | Feb 26, 2025 सिसई प्रखंड मुख्यालय में थाना रोड स्थित शिव मंदिर से लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर तक शिव बारात निकाला गया जिसमें भक्तों ने डीजे के धुन के साथ नाचते-झूमते हुए भगवान शिव की बारात निकाली गई।प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के पास वरमाला का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र भर से हजारों लोग शामिल हुए और माहौल पूरी तरह से भक्ति मय हो गया।