कुरई: रमपुरी में सड़क दलदल में तब्दील, ग्रामीणों ने धान रोपकर विरोध जताया
Kurai, Seoni | Aug 2, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड के ग्राम रमपुरी में बदहाल सड़क के विरोध का अनोखा तरीका सामने आया है। रविवार को बारिश में सड़क दलदल में बदलने से परेशान ग्रामीणों ने कीचड़ के बीच धान का रोपा लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत से स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।