किशनगंज: लापता बालिका का सुराग नहीं मिला, परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाने का किया प्रयास
किशनगंज तेजाजी डांडा क्षेत्र से 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के चार दिन से लापता होने और सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने एनएच-27 पर जाम लगाने का प्रयास किया। इससे हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर थानाधिकारी योगेश चौहान पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश की। पुलिस ने बताया कि बालिका की गुमशुदगी दर्ज है।