सिंघेश्वर: बीएनएमयू में यूएमआईएस विवाद गरमाया, दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई की मांग, 7 दिन का अल्टीमेटम
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में यूएमआईएस विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने नोडल पदाधिकारी से दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई की मांग की है। एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला कुलपति और राज्यपाल तक जाएगा।