कांगड़ा: कबाड़ की आड़ में चलाया जा रहा था चरस का धंधा, पुलिस ने 196.2 ग्राम के साथ दो दबोचे ।
आज दिनांक 16.09.2026 को कांगड़ा पुलिस की CIA टीम को गुप्त सूचना के आधार पुलिस थाना कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बीरता (निकट HPSEB पावर हाउस) स्थित एक कबाड़ (Scrap) की दुकान पर छापेमारी की गई। चेकिंग के दौरान दुकान से कुल 196.02 ग्राम चरस बरामद की गई है। CIA टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानदारों के खिलाफ ND&PS Act में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जिला पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. विकास शर्मा उर्फ किंग (उम्र 55 वर्ष),निवासी गांव नतेहड़, डाकघर व तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)।
2. प्रेम कुमार (उम्र 68 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 9, डाकघर व तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)।