गोरखपुर: सिविल डिफेंस के 62वें स्थापना दिवस पर एमएसआई इंटर कॉलेज से निकाली गई जागरूकता रैली
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने सिविल डिफेंस के 62वें स्थापना दिवस पर रूट मार्च/ जागरूकता रैली को एमएसआई इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके सम्बध में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आज सिविल डिफेंस के स्थापना दिवस के साप्ताहिक समारोह के अंतिम दिन एक जागरूकता रैली निकाली गई।