गोरखपुर: 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने देवरिया बाईपास पर पूर्व सांसद के घर पर बनाई रणनीति
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने देवरिया बाईपास रोड स्थित पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के घर पर आठ जिला अध्यक्षों के साथ 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा घेरने की रणनीति बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और अपराध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस 18 दिसंबर को विधानसभा घर कर इसका विरोध करेगी।