गोरखपुर: नगर आयुक्त ने तकिया घाट के पास प्राकृतिक विधि से जल शोधन कार्य का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल द्वारा तकिया घाट के पास राप्ती नदी में गिरने वाले नालो के पानी का प्राकृतिक विधि से कराये जा रहे शोधन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता अधिशासी अभियंता तथा अन्य उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि नदी में प्रवाहित होने वाले जल को प्राकृतिक विधि से पहले स्टोर करके उसे ट्रीट करने के बाद नदी में छोड़ा जाता है।