गोरखपुर: एपीसीआर की कानूनी सहायता से दो कैदी जिला जेल से हुए रिहा, एपीसीआर ने महिला कैदियों को बांटे गर्म मोजे
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) के आर्थिक सहायता द्वारा आज गोरखपुर जिला कारागार से चंदन उर्फ शैलेष मिश्रा और राजकरन को रिहा कराया गया। यह वह कैदी बहुत गरीब थे और साथ ही इनके परिजनो से इनका कोई संपर्क नहीं था और अपना जुर्माना अदा नहीं कर सकते थे। सौ से ज्यादा महिला कैदियों को गर्म मोजे भी बांटे गए और उन्हें कानूनी सलाह भी दी गई।