कानपुर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर एपीओसी, एल्मिको में विविध कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न, 45 लाख के उपकरण किए गए वितरित
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ( एल्मिको ) के एपीओसी कानपुर केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार 2 बजे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत टोकन वितरण में लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।