भलुअनी थाना में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
#भलुअनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भलुअनी थाना परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा।
#bhaluaninews #deorianews