डुमरांव: डुमरांव के रेल फाटक संख्या 67ए पर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मिली स्वीकृति, ₹574454000 से बनेगा ROB
Dumraon, Buxar | Mar 18, 2024 डुमरांव के रेल फाटक संख्या 67ए पर रोड ओवर ब्रिज यानी ROB के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। सोमवार को इसकी अधिसूचना पथ निर्माण विभाग की तरफ से जारी की गई है। डीपीआर के अनुसार डुमरांव के पश्चिमी रेल फाटक 67ए पर आरओबी निर्माण के ₹574454000 खर्च होंगे, जहां राज्यांश राशि ₹34,19,50,000 की स्वीकृति मिली है।