डुमरांव: बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर डुमरांव में प्रभात फेरी का किया गया आयोजन, BDO ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
Dumraon, Buxar | Mar 17, 2024 बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर डुमरांव में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी बीडीओ संदीप पाण्डेय ने की। इस अवसर पर बीडीओ ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ जिले के विकास पर ध्यान देना है और जिले को बिहार में प्रथम पंक्ति में स्थापित करना हैं।