डुमरांव: महरौरा गांव स्थित अनुसूचित बस्ती के कब्रिस्तान की घेराबंदी के मामले को लेकर नाराज बस्ती के लोगों ने किया हंगामा
Dumraon, Buxar | Mar 16, 2024 महरौरा गांव स्थित अनुसूचित बस्ती के कब्रिस्तान की घेराबंदी के मामले को लेकर नाराज बस्ती के लोगों ने जमकर हंगामा किया। गांव में शिव मंदिर से पश्चिम रोड किनारे स्थित अनुसूचित जाति के कब्रिस्तान पर मिट्टी डालने तथा दीवार निर्माण को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बस्ती के लोगों ने वहां जाकर विरोध प्रदर्शन के दौरान जमीन की घेराबंदी के लिए बनी दीवार को तोड़ दिया।