डुमरांव: पुराने विवाद को लेकर बड़का ढकाइच गांव में आरा मशीन के समीप एक बाइक सवार से मारपीट, तीन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
Dumraon, Buxar | Mar 17, 2024 कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में आरा मशीन के पास एक बाइक सवार को रोक कर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना पुराने विवाद के कारण हुई। इसको लेकर जख्मी बाइक सवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जख्मी बाइक सवार के बयान पर कुल तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की गई है।