रायबरेली में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण, धमकी देने और मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और बेटी का दोबारा मेडिकल कराने की मांग की है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीखास गांव का बताया जा रहा है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीखास गांव निवासी छविनाथ लोध ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक 2 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे उसकी नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अमन पासी और नीरज पासी वहां पहुंचे और नाबालिग को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ और बाद में बेटी के थाने पहुंचने की सूचना मिली। आरोप है कि थाने में क�