रायबरेली: खेत में लगे पेड़ काटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
रायबरेली में खेत में लगे पेड़ों को जबरन काटने और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।
मामला महराजगंज तहसील थाना शिवगढ़ क्षेत्र के दत्वगंज मजरे विपरी कुम्हरावां गांव का है। गांव निवासी करीब 45 वर्षीय विमला पत्नी दुर्गाबक्श ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके खेत में करीब 20 पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि 4 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे बाबूलाल, रामहेत और राजकुमारी सहित कुछ लोग उसके खेत में पहुंचे और पेड़ों को काटने की तैयारी करने लगे।
महिला का आरोप है कि जब उसने और उसके परिवार के लोगों ने पेड़ काटने से मना किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। �